कार्रवाई से पहले डायरेक्टर खुद देखने आये हकीकत

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

कार्रवाई से पहले डायरेक्टर खुद देखने आये हकीकत कार्रवाई से पहले डायरेक्टर खुद देखने आये हकीकत कार्रवाई से पहले डायरेक्टर खुद देखने आये हकीकत

कार्रवाई से पहले डायरेक्टर खुद देखने आये हकीकत

म्याऊं ब्लॉक के अभिगांव स्थित गोशाला की घटना के मामले में शासन सख्त रुख अपनाता दिख रहा है। प्रकरण में विभागीय स्तर पर बड़ी कार्रवाई से पहले पशुपालन विभाग के निदेशक ने स्वयं मौके पर पहुंचकर गोशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी हकीकत को परखा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शुक्रवार की देर शाम लखनऊ से पशुपालन विभाग के डायरेक्टर डॉ. राजेंद्र प्रसाद माहौर अभिगांव गोशाला में घटना की जांच पड़ताल करने आये थे। डायरेक्टर ने निरीक्षण के दौरान गोशाला में गोवंश के रखरखाव, चारे-पानी की व्यवस्था, स्वास्थ्य जांच और साफ-सफाई के मानकों का बारीकी से परीक्षण किया गया।

डायरेक्टर ने यहां निरीक्षण के दौरान पूर्व में हुयी घटना के बारे में विभगीय अधिकारियों एवं पशुचिकित्साधिकारी म्याऊं से विस्तार से जानकारी ली। सूत्रों की माने तो डायरेक्टर के रूख से स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि विभाग के बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई तय है। डायरेक्टर लखनऊ में गोशाला से जुड़ी घटना से शासन में अवगत करायेंगे, इसके बाद जो निर्देश होंगे उसके क्रम में कार्रवाई करेंगे। डायरेक्टर ने जाते-जाते कहा कि गो संरक्षण में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकार्रवाई से पहले डायरेक्टर खुद देखने आये हकीकत