75 पंचायत सहायकों को सेवा समाप्ति का नोटिस

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

कार्रवाईडीपीआरओ ने बीते दो महीने में एक भी आयुष्मान कार्ड नहीं बनाने वाले 75 पंचायत सहायकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। इससे पहले 15 एडीओ ड

75 पंचायत सहायकों को सेवा समाप्ति का नोटिस

आयुष्मान कार्ड निर्माण की खराब प्रगति पर डीएम के सख्त रूख के बाद कार्रवाई का सिलसिला जारी है। डीपीआरओ ने बीते दो महीने में एक भी आयुष्मान कार्ड नहीं बनाने वाले 75 पंचायत सहायकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। इससे पहले 15 एडीओ पंचायत और 150 पंचायत सहायकों का वेतन रोकने का आदेश जारी हो चुका है। सात जुलाई को डीएम ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा की थी। समीक्षा के दौरान 420 पंचायत सहायक और 341 स्वास्थ्य विभाग के ऑपरेटर ऐसे पाए गए थे जिन्होंने तीन दिनों में एक भी आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया था।

डीएम ने इनका वेतन रोकने का आदेश दिया था। साथ ही लगातार समीक्षा करने का भी निर्देश दिया था। उसी क्रम में डीपीआरओ कमल किशोर ने समीक्षा शुरू की। समीक्षा के दौरान बीते दो महीने में एक भी आयुष्मान कार्ड नहीं बनाने वालों पर शिकंजा कसा गया है। डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि जिले के सभी 15 ब्लॉकों से सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले पांच-पांच पंचायत सहायकों को चिह्नित किया गया है। इन पंचायत सहायकों ने बीते दो महीने में एक भी आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया। विभागीय निर्देशों का पालन नहीं करने पर इन पंचायत सहायकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।