चुनाव हारने पर विपक्ष संस्थाओं को ठहराता है जिम्मेदार: अनुप्रिया

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

अपना दल (एस) ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने संगठन की मौजूदगी को हर बूथ तक मजबूत करने पर जोर दिया। 17 अक्तूबर को प्रतापगढ़ में कार्यकर्ता समागम प्रस्तावित है।

चुनाव हारने पर विपक्ष संस्थाओं को ठहराता है जिम्मेदार: अनुप्रिया

अपना दल (एस) ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। शुक्रवार को हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया हॉल में हुई संगठन की समीक्षा बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। बैठक में बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की समीक्षा की गई। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 2027 में फिर एनडीए की सरकार बनाना पार्टी का लक्ष्य है। अपना दल (एस) एनडीए का मजबूत और विश्वसनीय सहयोगी है। गठबंधन में जिस भी सीट पर प्रत्याशी होगा, उसकी जीत के लिए कार्यकर्ता जुटेंगे। उन्होंने गांव, गली और हर बूथ तक संगठन की मौजूदगी मजबूत करने पर जोर दिया। पत्रकारों से बातचीत में अनुप्रिया पटेल ने निर्वाचन आयोग, मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया पर विपक्ष के सवालों पर कहा कि चुनाव हारने के बाद विपक्ष अपनी कमियों का विश्लेषण करने के बजाय किसी न किसी संस्था को जिम्मेदार ठहराता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को अपने संगठन और चुनावी प्रदर्शन की भी समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि यदि चुनावी प्रक्रिया पर सवाल है तो केरल, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश में विपक्षी दलों की सरकारें कैसे बनीं। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम ने की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे。

जिलों में होंगे बड़े कार्यकर्ता समागम

बैठक में संगठन को और सक्रिय करने के लिए जिलों में बड़े कार्यकर्ता समागम आयोजित करने की रणनीति बनी। 17 अक्तूबर को प्रतापगढ़ में कार्यकर्ता समागम प्रस्तावित है। इसके बाद अन्य जिलों में भी सम्मेलन होंगे। अनुप्रिया ने कार्यकर्ताओं से जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने और सोशल मीडिया समेत सार्वजनिक मंचों पर भाषा की मर्यादा का ध्यान रखने को कहा।

मैं FAQs

✦अपना दल (एस) का लक्ष्य क्या है?−
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 2027 में फिर एनडीए की सरकार बनाना पार्टी का लक्ष्य है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचुनाव हारने पर विपक्ष संस्थाओं को ठहराता है जिम्मेदार: अनुप्रिया