गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की पहचान होने पर समय पर हो उपचार
-जिले में मातृ एनीमिया पर डीएमटी आउटरीच प्रशिक्षण का आयोजन पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मातृ एनीमिया की समय पर पहचान, उपचार एवं प्रभावी प

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मातृ एनीमिया की समय पर पहचान, उपचार एवं प्रभावी प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में मातृ एनीमिया डीएमटी आउटरीच प्रशिक्षण का आयोजन सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों से लेबर रूम स्टाफ नर्स, आउटरीच एएनएम एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर द्वारा भाग लिया गया। इनमें गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की स्क्रीनिंग, समय पर रेफरल, उपचार एवं ट्रैकिंग से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर किया गया विस्तार से चर्चा की गई। सिविल सर्जन ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की स्क्रीनिंग, समय पर रेफरल, उपचार एवं ट्रैकिंग से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
एनीमिया की पहचान, जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने तथा उपचार के बाद नियमित फॉलो-अप और ट्रैकिंग की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी प्रखंड स्तर के स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता का विकास करते हुए मातृ एनीमिया की रोकथाम एवं प्रबंधन के लिए एक मजबूत और प्रभावी स्वास्थ्य-सेवा तंत्र तैयार करना रहा। प्रशिक्षण में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच हो, एनीमिया की पहचान होने पर समय पर उचित उपचार एवं रेफरल सुनिश्चित किया जाए तथा उपचार के बाद लाभार्थियों की निरंतर ट्रैकिंग की जाए। यह प्रशिक्षण पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। पीरामल फाउंडेशन की ओर से एसपीएम अमित, पीएम चंदन, पीएम मसूद एवं पीएम एनीमिया डॉ. याकूब सहित टीम के सदस्यों ने प्रशिक्षण में सक्रिय भूमिका निभाई।

