एम्स से प्रशिक्षण लेकर लौटे तीन डॉक्टर

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद में बड़े हादसों और आपात स्थितियों में घायलों को तत्काल उपचार प्रदान करने के लिए इमरजेंसी सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। डॉक्टरों को दिल्ली एम्स में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तीन चिकित्सकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है और यह प्रक्रिया जारी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग आपात स्थिति में समय पर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दे रहा है।

एम्स से प्रशिक्षण लेकर लौटे तीन डॉक्टर

गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जिले में बड़े हादसे, आगजनी और अन्य आपात स्थितियों में घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए इमरजेंसी सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। इसके लिए डॉक्टरों को दिल्ली एम्स में प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। पहले चरण में तीन चिकित्सकों को प्रशिक्षण मिल गया है। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और 50 बेड के अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा संचालित है। अब इन केंद्रों पर बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने पर स्थिति से निपटने की तैयारी की जा रही है। हाल में दिल्ली में हुए पीजी हादसे के बाद आपात सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ाई है।

इसी कड़ी में एम्स में मेडिकल ऑफिसर डॉ. दवीलाल, डॉ. विकास और डॉ. अभिषेक पाल तीन दिवसीय प्रशिक्षण ले चुके हैं। डॉ. दवीलाल के अनुसार प्रशिक्षण में गंभीर मरीजों को तत्काल स्टेबल करने, प्राथमिक उपचार देने और जरूरत पड़ने पर समय पर हायर सेंटर रेफर करने की प्रक्रिया सिखाई गई। सीएमओ डॉ. सचिन वैश्य ने कहा कि आपात स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। प्रशिक्षित डॉक्टर से अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों को भी प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। आपात स्थिति में सरकारी अस्पतालों पर दबाव कम करने के लिए निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक कर सहयोग भी लिया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएम्स से प्रशिक्षण लेकर लौटे तीन डॉक्टर