विदेश : बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त राष्ट्रपति से मिले

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर से मुलाकात की। दोनों ने भारत-बांग्लादेश के बीच सांस्कृतिक संबंधों और द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। यह मुलाकात आलमगीर की राष्ट्रपति के रूप में पहली थी, जिन्होंने 21 अगस्त को पद ग्रहण किया था।

विदेश :  बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त राष्ट्रपति से मिले

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने पर जोर ढाका, एजेंसी। बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने मंगलवार को बांग्लादेशी राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत-बांग्लादेश के बीच प्रगाढ़ और बहुआयामी संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की।भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में बताया कि त्रिवेदी ने बंगभवन में आलमगीर से शिष्टाचार मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं। उच्चायोग के अनुसार, बातचीत के दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच साझा इतिहास, करीबी सांस्कृतिक संबंधों और दोनों देशों की जनता के स्तर पर मजबूत रिश्तों पर आधारित गहरे संबंधों पर चर्चा हुई।

उच्चायोग ने कहा कि आलमगीर और त्रिवेदी ने दोनों देशों की जनता के पारस्परिक लाभ के लिए द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया। भारतीय उच्चायुक्त त्रिवेदी की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के साथ यह पहली मुलाकात है। आलमगीर ने 21 अगस्त को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविदेश : बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त राष्ट्रपति से मिले