अखिल भारतीय विश्वकर्मा लोहार के समाज के उत्थान का लिया गया संकल्प

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

अखिल भारतीय विश्वकर्मा लोहार समाज की बैठक हाजीपुर के रामाशीष चौक में हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यासागर शर्मा ने समाज के उत्थान के लिए युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में बच्चों को उच्च शिक्षा और तकनीकी कौशल से जोड़ने की चर्चा हुई और समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

अखिल भारतीय विश्वकर्मा लोहार के समाज के उत्थान का लिया गया  संकल्प

अखिल भारतीय विश्वकर्मा लोहार समाज के संगठन को मजबूत बनाने और समाज के उत्थान को लेकर रविवार हाजीपुर के रामाशीष चौक स्थित एक निजी सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यासागर शर्मा व संचालन मुखिया संजय ठाकुर मुखिया ने किया। ​बैठक में समाज के जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और समाज की एकजुटता पर बल दिया।

बैठक की मुख्य बातें

राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यासागर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की पहुंच होनी चाहिए। उन्होंने युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर एवं पंचायत स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर जोर दिया। ​बैठक में इस बात पर विशेष चर्चा हुई कि समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा और तकनीकी कौशल से जोड़ा जाए ताकि वे समाज और देश की प्रगति में अपना योगदान दे सकें। साथ ही,पारंपरिक शिल्प और आधुनिक स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की रणनीति बनाई गई।

संगठन की महत्वता

राजेश शर्मा ने कहा कि लोहार समाज को अपनी राजनैतिक और सामाजिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठित होना बेहद जरूरी है। अधिकारों के प्रति जागरूकता ही समाज को मुख्यधारा में आगे ले जाएगी। बैठक के समापन पर समाज के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए और आगामी दिनों में जिला स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप से संतोष शर्मा, मुकेश शर्मा, मोनू शर्मा, सोनू शर्मा, राजा शर्मा, धर्मनाथ शर्मा, चंडी चरण शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित थे। अमिताभ सिंह

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बैठक का आयोजन कहाँ हुआ?
बैठक हाजीपुर के रामाशीष चौक स्थित एक निजी सभागार में हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।