योगदा सत्संग कॉलेज में संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम शुरू
रांची में योगदा सत्संग कॉलेज में 5 दिनी संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में डॉ शकुंतला कत्रे ने नई शिक्षा नीति के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रत्यायन, शोध और भारतीय ज्ञान को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम 25 जुलाई तक चलेगा।

रांची, विशेष संवाददाता। योगदा सत्संग कॉलेज में समर्थ: एक्रेडिटेशन, रिसर्च व स्वदेशी ज्ञान के जरिये उच्च शिक्षण संस्थानों का रणनीतिक विकास विषय पर 5 दिनी संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम मंगलवार को शुरू हुआ। कार्यक्रम में पूर्व वरिष्ठ नैक सलाहकार डॉ शकुंतला कत्रे ने कहा कि नई शिक्षा नीति के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रत्यायन, शोध व भारतीय ज्ञान परंपरा को सशक्त बनाना जरूरी है। प्राचार्य डॉ जयेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम 25 जुलाई तक चलेगा। इसमें कॉलेज के 50 से अधिक प्राध्यापक भाग ले रहे हैं। इसमें संस्थागत विकास योजना, परिणाम आधारित शिक्षा, नैक प्रत्यायन प्रक्रिया, शोध संस्कृति को बढ़ावा देना, भारतीय ज्ञान प्रणाली, जैसे विविध विषयों पर अलग-अलग सत्र का आयोजन किया जाएगा।पहले
दिन तीन सत्र का आयोजन होगा। पहले सत्र में संस्थागत दृष्टिकोण को एनईपी लक्ष्यों के साथ संरेखित करना, विषय पर डॉ शकुंतला कत्रे ने विस्तार से चर्चा की। दूसरे में प्राचार्य डॉ जयेंद्र कुमार ने रणनीतिक संसाधन आवंटन बहु विषयक परिवर्तन और अवसंरचना, विषय पर विस्तृत चर्चा की। तीसरा सत्र ताकतें, कमजोरियां, अवसर व चुनौतियां से संबंधित था।


