सीवेज प्रबंधन पर काम करने की प्रक्रिया शुरू
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
पीलीभीत में मेडिकल कॉलेज से जुड़े जिला अस्पताल में सीवेज प्रबंधन सुधारने के लिए 1.51 करोड़ का एसटीपी प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। यूपीपीसीएल ने टेंडर मांगे हैं और स्थान चिन्हित किया गया है। इससे परिसर में खुले सीवेज बंद होंगे और साफ-सफाई में सुधार होगा।

पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध जिला अस्पताल में सीवेज प्रबंधन यानि एसटीपी को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। कुल 1.51 करोड़ से तय पूरे प्रोजेक्ट पर कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल की तरफ से टेंडर मांगे गए हैं। साथ ही स्थान चिन्हित कर लिया गया है। पिछले लंबे समय से यहां सीवेज की दिक्कतें बनी हुई थीं। एसटीपी निर्माण के बाद शौचालयों से निकलने वाले सीवेज का अत्याधुनिक तरीके से प्रबंधन किया जा सकेगा। जगह जगह परिसर में खुले सीवेज भी बंद होंगे। प्राचार्य डा.अमित कुमार ने बताया कि साफ सफाई के साथ परिसर को बेहतर कर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से आगामी दिनों में बेहतर तस्वीर दिखेगी।


