Hindi NewsIndia NewsStones pelted on Train No 20661Bengaluru Dharwad Vande Bharat express train
वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, बेंगलुरु से धारवाड़ जाने वाली ट्रेन को बनाया गया निशाना

वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, बेंगलुरु से धारवाड़ जाने वाली ट्रेन को बनाया गया निशाना

संक्षेप:

पीएम मोदी ने पिछले महीने ही मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से बेंगलुरु और धारवाड़ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

Wed, 5 July 2023 08:02 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं थम नहीं रही हैं। अब बेंगलुरु से धारवाड़ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी हुआ है। भारतीय रेलवे की ओर से खुद इसकी जानकारी दी गई है। रेलवे ने बताया कि ट्रेन नंबर 20661 पर सुबह 8.40 बजे पत्थर फेंके गए। यह घटना कदुर स्टेशन से गुजरने के बाद और कर्नाटक में कदुर-बिरूर खंड के बीच हुई। पथराव करने वालों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। रेलवे का कहना है कि इस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन पर पथराव होने से ट्रेन का सी-4 डिब्बा क्षतिग्रस्त हो गया। यह गनीमत रही कि इस पत्थरबाजी में किसी यात्री को चोट नहीं लगी। इसी साल फरवरी में बेंगलुरु में उपद्रवियों ने मैसूर-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस को निशाना बनाया था। इस पथराव में ट्रेन की दो खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं। हालांकि, किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली। यह घटना कृष्णराजपुर और बेंगलुरु कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन के बीच घटित हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पिछले महीने ही पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने ही मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से बेंगलुरु और धारवाड़ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस मौके पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी, दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक संजीव किशोर और हुबली के मंडल रेलवे प्रबंधक हर्ष खरे मौजूद थे। बेंगलुरु और धारवाड़ के बीच चलने वाली कर्नाटक की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। इससे यात्रा का किराया एसी चेयर कार के लिए 1,165 रुपये और एक्जिक्यूटिव कैटेगरी के लिए 2,210 रुपये है। वापसी की यात्रा का किराया थोड़ा अधिक है, क्योंकि इसमें यात्रियों को दोपहर का भोजन और नाश्ता परोसा जाता है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।