अपडेट: एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, सिपाही जख्मी

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में खोराबार थाना क्षेत्र के रामनगर करजहा में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मौके से पिस्टल और कारतूस बरामद किए।

अपडेट: एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, सिपाही जख्मी

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। खोराबार थाना क्षेत्र के रामनगर करजहा में सोमवार की देर रात एसटीएफ और पुलिस से संयुक्त मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश ढेर हो गया। गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उसे मृत घोषित कर दिया गया। मुठभेड़ में एक सिपाही को भी चोट लगी है। आजमगढ़ जिले के रहने वाले बदमाश पर बसपा नेता की हत्या के जुर्म में एडीजी वाराणसी ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

मुख्य घटना

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे एसटीएफ गोरखपुर यूनिट के प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह को सूचना मिली कि आजमगढ़ के थाना मेहनगर के खुन्दनपुर निवासी वांछित अपराधी मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू पुत्र जमालुद्दीन रामनगर करजहा से कुशीनगर की ओर जाने वाला है। इस पर एसटीएफ और खोराबार पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर दी। रोकने के प्रयास पर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस रिकॉर्ड

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी, चोरी तथा पुलिस हिरासत से फरार होने सहित कुल 10 मुकदमे दर्ज थे। वह वर्ष 2011 से कई मामलों में फरार चल रहा था। वर्ष 2021 में आजमगढ़ के मेहनगर थाने में दर्ज बसपा नेता कमालू की हत्या के मामले में उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसके बाद गुजरात फरार हो गया था। वर्ष 2024 में महाराष्ट्र के अमरावती ग्रामीण जिले की पुलिस हिरासत से फरार होने का मामला भी उसके खिलाफ दर्ज है।

मुठभेड़ का परिणाम

मौके से पुलिस ने एक पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस-खोखे और मोटरसाइकिल बरामद की। सूचना पर एसपी सिटी निमिष पाटिल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुठभेड़ में घायल मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हुआ था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मौत हो गई। बरामद हथियार और अन्य सामग्री कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के साथ ही बदमाश के आपराधिक नेटवर्क और उसके सहयोगियों के संबंध में भी जांच की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुठभेड़ में घायल बदमाश को कहाँ भर्ती किया गया?
इसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।