गोवा के होटल में फायरिंग करने वाला शूटर बाबू बहराइच से गिरफ्तार
- एसटीएफ ने पकड़कर गोवा पुलिस को सौंपा लखनऊ, विशेष संवाददाता एसटीएफ ने

एसटीएफ ने गोवा के होटल नियो मैजेस्टिक में फायरिंग की घटना के मामले में शामिल रहे शूटर बाबू को बहराइच से गिरफ्तार किया है। गोवा पुलिस ने उसकी तलाश के लिए एसटीएफ से मदद मांगी थी और एक टीम आई थी। एसटीएफ ने आरोपी को गोवा पुलिस के हवाले कर दिया।एसटीएफ के अनुसार बहराइच में रिसिया क्षेत्र निवासी बाबू गोवा के बार्देज जिले में स्थित होटल नियो मैजेस्टिक में 28 अगस्त को निवास नायक पर हुई गोलीबारी की घटना में शामिल था। शूटर बाबू नेपाल भागने की फिराक में था। एसटीएफ व क्राइम ब्रांच गोवा की संयुक्त कार्रवाई में शूटर बाबू बहराच में पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी बाबू ने बताया कि उसका भाई लड़की भगाने के आरोप में गोव में बंद था। वह उससे मिलने जाता था, जहां उसकी मुलाकात अन्ना नाम के व्यक्ति से हुई थी। वर्ष 2024 में जब अन्ना जेल से छूटा तो वह गोवा में उसने जूस की दुकान खोली। इस वर्ष जनवरी में वह अन्ना के पास काम करने के लिए गोवा गया था। अन्ना ने निवास नायक पर हमले के बदले पांच लाख रुपये देने का वादा किया था।


