स्कूटी सिखाने के बहाने सौतेले पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक सौतेले पिता ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के चार दिन बाद बेटी ने मां को जानकारी दी, जिसके बाद मां ने पुलिस में शिकायत की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सौतेले पिता ने स्कूटी सिखाने के बहाने बाहर लेजाकर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद बेटी गुमशुम रहने लगी। चार दिन बाद पीड़िता ने अपनी मां को जानकारी दी। जिसके बाद विरोध किया तो आरोपी सौतेले पिता ने पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना सिविल लाइंस के रामगंगा विहार चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है।
उससे तीन बेटियां हैं। पीड़िता के अनुसार उसने रामगंगा विहार चौकी क्षेत्र के ही रहने वाले युवक से दूसरी शादी कर ली थी। महिला के अनुसार बीते 24 सितंबर को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को दूसरा पति अपने साथ स्कूटी सिखाने के लिए बाहर ले गया। वहां आरोपी ने स्कूटी पर पीछे बैठकर नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की। उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने पीड़िता से अश्लील बातें कीं और कहा कि घर पर इस बारे में किसी से मत बताना। जिसके बाद घर आकर पीड़िता गुमशुम रहने लगी और सभी से अजीब व्यवहार करने लगी। मां ने बार-बार उससे प्यार से पूछा तो 27 सितंबर को पीड़िता ने मां से आपबीती सुनाई। जिसके बाद महिला ने आरोपी से बात करके उसकेकृत्य का विरोध किया तो उसने महिला और अपनी सौतेली बेटियों के साथ मारपीट की। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता को लेकर उसकी मां किसी तरह खुद को कमरे में बंद करके अपनी जान बचाई। कमरे से ही 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद पीड़िता ने बेटी को लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। एसएचओ सिविल लाइंस हरीशवर्धन सिंह की टीम ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश जेल भेज दिया।


