चयनित नोडल शिक्षक का एक दिवसीय समीक्षा बैठक

हिन्दुस्तान, दुमका
share

मसलिया, प्रतिनिधि।चयनित नोडल शिक्षक का एक दिवसीय समीक्षा बैठकचयनित नोडल शिक्षक का एक दिवसीय समीक्षा बैठकचयनित नोडल शिक्षक का एक दिवसीय समीक्षा बैठक

चयनित नोडल शिक्षक का एक दिवसीय समीक्षा बैठक

मसलिया, प्रतिनिधि।विद्यालय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड संसाधन केंद्र मसलिया में बुधवार को क्वेस्ट एलायंस संस्था द्वारा संचालित स्टीम आइडियाथोन -हैकथॉन कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च एवं उच्चतर विद्यालय के चयनित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थी। मौके पर मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रवीण कुमार टुडू एवं मिठू नंदी उपस्थित थे। मौके पर मास्टर ट्रेनर ने बताया कि स्टीम का अर्थ है कि साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एवं गणित पढ़ाई का एक ऐसा तरीका है, जो इन चारों विषय को एक साथ जोड़कर छात्रों में समस्या समाधान और सोचने की क्षमता को विकसित करता है।

मौके पर शिक्षकों से विचारों की आदान प्रदान की गई। साथ ही आगे इस कार्यक्रम को बेहतर तरीके से कैसे की जाय इस पर एक राय बनाया गया। इस अवसर पर क्वेस्ट एलायंस संस्था के सत्यजीत कुमार, शिल्पा पंडित, पूजा पासवान एवं प्रतिभागी शिक्षक उपस्थित थे।फोटो संख्या-47-समीक्षा बैठक में चयनित नोडल शिक्षकों को संबोधित करते प्रशिक्षक।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचयनित नोडल शिक्षक का एक दिवसीय समीक्षा बैठक