धुर्वा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण
हिन्दुस्तान, रांची
रांची के धुर्वा स्थित राम गोरिया बाबा मंदिर में रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि रामचंद्र राम ने उनके विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए समानता, शिक्षा और एकजुटता के महत्व पर जोर दिया। समारोह में कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी हिस्सा लिया।

रांची। धुर्वा स्थित राम गोरिया बाबा मंदिर प्रांगण में रविवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर बाबासाहेब को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, अखिल झारखंड दुसाध महासभा के अध्यक्ष रामचंद्र राम ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने सभी से समानता, शिक्षा और एकजुटता के संदेश को अपनाने की अपील की। मौके पर गुप्तेश्वर राम, राजू राम समेत सदस्य मौजूद थे।
ये भी पढ़ें:धुर्वा में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण


