एसएम ने बांधी काली पट्टी, जताया विरोध
By Newswrap
हिन्दुस्तान, वाराणसीवाराणसी में स्टेशन मास्टरों ने आगरा कैंट स्टेशन पर डिप्टी एसएस के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया और मंडल प्रशासन को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। संगठन ने दोषियों को बर्खास्त करने की मांग की और रेलवे प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

वाराणसी। आगरा कैंट स्टेशन पर डिप्टी एसएस के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना के खिलाफ मंगलवार को स्टेशन मास्टरों (एसएम) ने बनारस स्टेशन पर बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के बैनर तले उन्होंने मंडल प्रशासन को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। मंडल सचिव सर्वेश कुमार मौर्य के अनुसार आगरा कैंट स्टेशन पर डिप्टी एसएस के साथ हुई घटना से पूरे भारतीय रेल के स्टेशन मास्टर आहत है। संगठन ने दोषियों को बर्खास्त करने की मांग उठाई। उन्होंने अपनी मांगों के प्रति रेलवे प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


