नशीले पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

नशीले पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान का शुभारंभनशीले पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान का शुभारंभनशीले पदार्थों के

नशीले पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ

चतरा संवाददाता नशीले पदार्थों के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करने एवं नशामुक्त झारखंड के संकल्प को साकार करने की दिशा में सोमवार को समाहरणालय परिसर में राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डीसी रवि आनंद ने तीन एलईडी प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार 15 जून से 26 जून 2026 तक संचालित होने वाले इस विशेष अभियान के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, चतरा द्वारा तैयार तीनों एलईडी प्रचार रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के संबंध में व्यापक जनजागरूकता फैलाएंगे। रथों के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि नशीले पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं, बल्कि परिवार एवं समाज की खुशहाली के लिए भी गंभीर चुनौती बनते हैं। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए सामूहिक जनभागीदारी एवं सामाजिक जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने नशामुक्ति की शपथ लेते हुए स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। अभियान के दौरान एलईडी प्रचार रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर नशे के दुष्परिणामों, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों तथा नशामुक्त जीवन के महत्व से संबंधित संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। इसके माध्यम से लोगों को स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला नजारत शाखा प्रभारी विनय कुमार, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, डीएसपी मुख्यालय सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे。

निषिद्ध मादक पदार्थों को लेकर निकाला गया जागरूकता अभियान

निषिद्ध मादक पदार्थ के दुष्प्रभावों को लेकर 10 जून से 26 जून तक चलाए जाएंगे जागरूकता अभियान, होंगे विभिन्न कार्यक्रम

पत्थलगड्डा प्रतिनिधि

प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बाज़ार टांड़ पत्थलगड्डा में संचालित प्लस टू जनता उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सोमवार को निषिद्ध मादक पदार्थों को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव का बच्चों ने प्रचार- प्रसार किया। जागरूकता अभियान के दौरान बच्चों ने लोगों से मादक पदार्थ का उपयोग नहीं करने की अपील किया। मालूम हो कि निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन किए जाने की स्थिति में अध्यनरत विद्यार्थियों एवं युवाओं के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, साथ ही साथ परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना प्रबल हो जाती है, ऐसी स्थिति में मादक पदार्थों के सेवन नहीं करने की अपील किया गया है। वहीं सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में नौवीं कक्षा से 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों को जागरूकता अभियान में शामिल होना सुनिश्चित किया गया है। हालांकि कुछ विद्यालयों को छोड़कर अधिकतर विद्यालयों ने अभी तक जन जागरूकता अभियान नहीं चलाया है। जबकि सरकार के निर्देशानुसार निश्चित तौर पर मादक पदार्थ के दुरुपयोग को रोकने हेतु पूरे राज्य में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि 10 जून से 26 जून तक निर्धारित तिथि के अंदर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं साइकिल रैली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। प्रधानाचार्य श्रवण कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों से अपने बच्चों को दूर रखें। मौके पर शिक्षक सकलदेव राणा, राजकुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, अमित दुबे सहित सैकड़ों बच्चे शामिल रहे।

निषेध मादक पदार्थों के दुरूपयोग को रोकने के लिए जेएसएलपीएस के द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

प्रतापपुर निज प्रतिनिधि

प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार को मादक पदार्थों को रोकने को लेकर जेएसएलपीएस के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। उपस्थित लोगों को निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने हेतू प्रखंड जेएसएलपीएस अंतर्गत संचालित संकुल संगठन ग्राम संगठन स्वयं सहायता समूहों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को उसी के प्रखंड कार्यालय प्रतापपुर में जागरूकता लाने शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 5 जून से शुरू हुआ है जो 30 जून तक अभियान चलेगा। प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को संस्था की ओर से जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि नशा सेवन से समाजिक, आर्थिक, राजनीति स्वास्थ्य से संबंधित सभी प्रकार की नुकसान हो रहा है इसलिए नशा सेवन से लोगों को दूर रहना चाहिए। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अभिशेष कुमार, सूर्यकांत कुमार, सहायक राजकुमार, विकास कुमार, योगेश्वर बैठा,शिव कुमार, एवं जेएसएलपीएस समूह की दीदी उपस्थित थे।

फोटो 15 जून चतरा 11- सोमवार को प्रखंड कार्यालय में आयोजित नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को शपथ दिलाते हुए

आम सवाल

✦क्या इस अभियान का उद्देश्य नशीले पदार्थों का उपयोग रोकना है?−
हाँ, इस अभियान का उद्देश्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और युवाओं को नशे से दूर रखना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsनशीले पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ