ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशराज्यों के पास अब भी 90 लाख वैक्सीन, तीन दिन में और मिलेगी 7 लाख डोज: सरकार

राज्यों के पास अब भी 90 लाख वैक्सीन, तीन दिन में और मिलेगी 7 लाख डोज: सरकार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 टीके की 90 लाख से अधिक खुराक हैं और सात लाख से अधिक खुराक आगामी तीन दिन में उन्हें वितरित की...

राज्यों के पास अब भी 90 लाख वैक्सीन, तीन दिन में और मिलेगी 7 लाख डोज: सरकार
हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 11 May 2021 09:57 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 टीके की 90 लाख से अधिक खुराक हैं और सात लाख से अधिक खुराक आगामी तीन दिन में उन्हें वितरित की जाएंगी। मंत्रालय ने बताया कि केंद्र ने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 18 करोड़ से अधिक (18,00,03,160) खुराक नि:शुल्क दी हैं, जिनमें से 17,09,71,429 करोड़ खुराकों की खपत हो चुकी है। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास 90 लाख से अधिक खुराक (90,31,691) अब भी हैं। 

मंत्रालय ने कहा कि जिन राज्यों ने कम आपूर्ति दिखाई है, वे टीकों की आपूर्ति की तुलना में अधिक खपत दिखा रहे हैं, जिनमें बर्बाद हुई खुराक भी शामिल हैं। इसका कारण यह है कि उन्होंने सशस्त्र बलों को मुहैया कराए गए टीकों को शामिल नहीं किया है। मंत्रालय ने बताया कि आगामी तीन दिन में राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को 7,29,610 और खुराक दी जाएंगी।

भारत सरकार राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 टीका नि:शुल्क मुहैया कराके राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम में मदद कर रही है। कोविड- 19 टीकाकरण की उदारीकृत और त्वरित चरण तीन रणनीति एक मई, 2021 से शुरू हो गई है रणनीति में यह स्पष्ट किया गया है कि केंद्र सरकार हर महीने केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला द्वारा स्वीकृत टीकों की खुराक का 50 प्रतिशत ही खरीदेगी और इन्हें राज्य सरकारों को पहले की तरह नि:शुल्क मुहैया कराया जाएगा।

देश में 17.27 करोड़ लोगों का टीकाकरण
इस बीच, देश में कोविड-19 रोधी टीकों की 17.27 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। सुबह सात बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार 25,15,519 सत्रों में कुल 17,27,10,066 खुराकें दी जा चुकी हैं। मंत्रालय ने बताया कि इनमें से 95,64,242 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली जबकि 65,05,744 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। वहीं, अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1,40,54,058 कर्मचारी टीके की पहली खुराक ले चुके हैं, जबकि 78,53,514 कर्मचारियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी हैं। 18 से 44 साल के 25,59,339 लोग टीके की पहली खुराक ले चुके हैं। इसके अलावा, 45 से 60 साल की आयु के 5,55,10,630 लोग पहली, जबकि 71,95,632 लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं। साठ वर्ष से अधिक आयु के 5,38,06,205 लोगों को पहली जबकि 1,56,60,702 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें