एड्स काउंसलर रमेश रंजन को मिला राज्यस्तरीय सम्मान
बगहा के अनुमंडलीय अस्पताल के काउंसलर रमेश रंजन को स्वास्थ्य सेवाओं में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें बिहार के पांच श्रेष्ठ काउंसलरों में चयनित किया गया। पटना में आयोजित समारोह में स्वास्थ्य विभाग ने प्रशस्ति-पत्र और सम्मान दिया। उनके कार्य की सराहना पूरे स्वास्थ्य दल ने की।

बगहा। अनुमंडलीय अस्पताल बगहा के काउंसलर रमेश रंजन को स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया। पूरे बिहार से चयनित पांच श्रेष्ठ काउंसलरों में उनका चयन हुआ। मंगलवार को पटना में आयोजित सम्मान समारोह में स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को प्रभावी परामर्श देने, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी तथा सेवा कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर रमेश रंजन का चयन किया। उनकी कार्यशैली और समर्पण को राज्य स्तर पर मिली। इस पहचान से अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों में खुशी का माहौल है।
सम्मान मिलने पर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. ए.के. तिवारी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. के.बी.एन. सिंह, डॉ. विनय कुमार, डॉ. पुष्पराज, डॉ. विजय कुमार, डॉ. राजीव कुमार ने बधाई दी।


