सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का बेहतर ढंग से करता है कार्य: जोशी
कुर्साकांटा में मां लक्ष्मी मंदिर परिसर में रविवार को बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम रक्षा दल महासंघ की जिलास्तरीय बैठक हुई। भाजपा युवा नेता जोशी मंडल ने संगठन के कार्यों की प्रशंसा की और सरकारी सहायता की मांग की। अन्य सदस्यों ने संगठन के विस्तार और प्रशिक्षण पर भी ध्यान केंद्रित किया।

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड के सिकटिया पंचायत के बटराहा स्थित मां लक्ष्मी मंदिर परिसर में रविवार को बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम रक्षा दल महासंघ द्वारा जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता जोशी मंडल ने कहा कि यह संगठन सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का कार्य बेहतर ढंग से करता है। इस संघ को चौकीदार व दफादार की तरह सुविधा मिलना चाहिए। जिला पार्षद प्रतिनिधि अजीत झा ने इस महासंघ को सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव न कहा कि ग्राम रक्षा दल का पूरे बिहार में सशक्त संगठन है। यह संगठन रजिस्टर्ड है।
प्रदेश प्रवक्ता मो शाहजहां न बताया कि प्रखंड व पंचायतस्तर पर संगठन का विस्तार किया जा रहा है। ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को सरकारी प्रावधानों के अनुसार प्रशिक्षण दिए जाऐंगे और उन्ळें कार्य पर लगाए जाऐंगे। मौके पर प्रदेश महामंत्री रवि रंजन, , जिलाध्यक्ष फुलचंद सिंह, प्रखंड अध्यक्ष उमानंद सिंह, उपाध्यक्ष पूजा कुमारी, दुखाई खान, पप्पु यादव आदि मौजूद थे।


