नेपाल की रूबी थापा ने प्रयाग के भाई-बहन को चित किया
हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
कादीपुर में मरी माई धाम परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में नेपाल की रूबी थापा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रयागराज के सूरज पहलवान और उनकी बहन मधु पहलवान को हराया। इस प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने नाग पंचमी के अवसर पर किया।

कादीपुर। कस्बे में मरी माई धाम परिसर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें नेपाल की रूबी थापा ने प्रयाग से आए भाई-बहन को चित कर दिया। नाग पंचमी पर नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल के संयोजन में हुई कुश्ती में अमरजीत पहलवान नंदनीनगर गोंडा, सूरज पहलवान इलाहाबाद, राजेश पहलवान डीएलडब्ल्यू वाराणसी, खली पहलवान गाजीपुर, काजू केराक, गौरव आजमगढ़, लालू पहलवान दिल्ली ,नेहरू पहलवान भारत केशरी - रूबी थापा पहलवान नेपाल, मधू पहलवान प्रयागराज ने प्रतिभाग किया। जिसमें रोमांचक कुश्ती में रूबी थापा ने सूरज पहलवान प्रयाग और उनकी बहन मधु पहलवान को हराकर खूब ईनाम जीता।
ये भी पढ़ें:सूरज ने जीता यूपी वीर अभिमन्यु का खिताब


