बरेली के विराज ने कांस्य और बदायूं के अनंत ने जीता रजत
हिन्दुस्तान, बरेली
बरेली के विराज ने कांस्य और बदायूं के अनंत ने जीता रजतबरेली के विराज ने कांस्य और बदायूं के अनंत ने जीता रजतबरेली के विराज ने कांस्य और बदायूं के अनंत

स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में बरेली के विराज बरनवाल ने कांस्य पदक जीता, जबकि बदायूं के अनन्त शर्मा ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण हासिल किए। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 35 जिलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। शुक्रवार को बालक-बालिका वर्ग में रोमांचक मुकाबले हुए। विभिन्न वर्गों में कानपुर के मयन चौहान, बलिया के शौर्य प्रकाश, शाहजहांपुर के निपुण जैन और जौनपुर की वर्षा भारती ने स्वर्ण पदक जीते।
इस दौरान सचिव अनिल कुमार बॉबी और कोषाध्यक्ष अजय पाल सिंह आदि मौजूद रहे।


