नगर निकाय के मुख्य पार्षदों ने आवाज की बुलंद
कसबा एक संवाददाता। पटना के विद्यापति भवन में सोमवार को आयोजित मुख्य पार्षद महासंघ की राज्यस्तरीय संगोष्ठी में पूर्णिया जिले के प्रतिनिधियों ने भ

कसबा एक संवाददाता। पटना के विद्यापति भवन में सोमवार को आयोजित मुख्य पार्षद महासंघ की राज्यस्तरीय संगोष्ठी में पूर्णिया जिले के प्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर परिषद कसबा के मुख्य पार्षद कुमारी छाया, बनमनखी नगर परिषद के प्रतिनिधि नरेश यादव, बायसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मो. कुर्बान, अमौर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मो. शाहनवाज, जानकीनगर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रमेश कुमार, चंपानगर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि निर्भय कुमार, मीरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राहुल कुमार, धमदाहा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीतीश कुमार, भवानीपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सावन कुमार, रुपौली नगर पंचायत के मुख्य पार्षद निरंजन कुमार समेत बिहार भर से आये जनप्रतिनिधियों ने संगोष्ठी में अपनी बात रखी।
महासंघ के अध्यक्ष कुमार राघवेंद्र राघव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सशक्त स्थायी समिति के अधिकार, वित्तीय शक्तियां, सुरक्षा और नगर निकायों की स्वायत्तता का मुद्दा प्रमुखता से उठा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने नगर निकायों के विकास और बेहतर संचालन के लिए सरकार के समक्ष सात प्रमुख मांगें रखीं। इसमें मुख्य पार्षदों को चेक पर संयुक्त हस्ताक्षर का अधिकार, वित्तीय डोंगल, सुरक्षा हेतु अंगरक्षक और शस्त्र लाइसेंस में प्राथमिकता जैसी मांगें शामिल हैं।


