राज्य में आज और कल राजकीय शोक, कल एसआईआर की सुनवाई को लेकर ऊहापोह
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन के कारण राज्य सरकार ने आज और 7 सितंबर को राजकीय शोक की घोषणा की है। सभी कार्यालय सोमवार को बंद रहेंगे, जबकि हजारों लोगों की सुनवाई होनी है। यह स्थिति निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन मांगे जाने तक स्पष्ट नहीं होगी।

मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन की वजह से राज्य सरकार ने आज और 7 सितंबर को राजकीय शोक की घोषणा की है। राजकीय शोक घोषित किए जाने की वजह से सोमवार को राज्य में सभी कार्यालय बंद रहेंगे, लेकिन पूर्व में जारी शेड्यूल के अनुसार सोमवार को हजारों लोगों की सुनवाई होनी है। इसकी वजह से ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गई है। दरअसल सोमवार को जिन्हें नोटिस जारी किया जा चुका है, उनकी सुनवाई होगी या नहीं, अधिकारी भी इस पर कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। बताया जाता है कि इस मामले में निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन मांगा जा रहा है, इसके बाद ही स्पष्ट होगा की सुनवाई होगी या इसे आगे रीशेड्यूल किया जाएगा।


