कृषि विश्वविद्यालय की प्रबंध परिषद में दो विधायक नामित

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

राज्य सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्रबंध परिषद में मेरठ शहर सीट के विधायक अतुल प्रधान और शामली के विधायक प्रसन्न चौधरी को सदस्य के रूप में नामित किया है। दोनों का कार्यकाल तीन वर्ष होगा, जिससे विश्वविद्यालय को जनप्रतिनिधियों का अनुभव और सुझाव प्राप्त होंगे।

कृषि विश्वविद्यालय की प्रबंध परिषद में दो विधायक नामित

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्रबंध परिषद में राज्य सरकार ने दो विधायकों को सदस्य के रूप में नामित किया है। दोनों का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, मेरठ शहर सीट से विधायक अतुल प्रधान तथा शामली से विधायक प्रसन्न चौधरी को प्रबंध परिषद का सदस्य नामित किया गया है। शासन के आदेश के बाद दोनों विधायक अब विश्वविद्यालय की आगामी प्रबंध परिषद की बैठकों में सदस्य के रूप में भाग लेंगे और विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं नीतिगत निर्णयों में अपनी भूमिका निभाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि दोनों नामित सदस्यों के शामिल होने से प्रबंध परिषद को जनप्रतिनिधियों का अनुभव और सुझाव प्राप्त होंगे, जिससे विश्वविद्यालय के विकास एवं विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग मिलेगा।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।