राज्य के स्टेट हाईवे-पुलों पर टोल वसूली के लिए बैंक चुनेगा निगम

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

-अक्वायरिंग बैंक के चयन को राज्य पुल निर्माण निगम ने मांगा प्रस्ताव -राज्य सरकार से

राज्य के स्टेट हाईवे-पुलों पर टोल वसूली के लिए बैंक चुनेगा निगम

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्टेट हाईवे, पुल और एप्रोच रोड पर स्थित राज्य सरकार से वित्त पोषित टोल प्लाजा पर टोल वसूली की बैंकिंग व्यवस्था मजबूत करने की कवायद शुरू हो गई है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड (बीआरपीएनएनएल) ने इन टोल प्लाजा के लिए अक्वायरिंग बैंक के चयन की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए पात्र बैंकों और संस्थाओं से प्रस्ताव मांगा गया है। कार्य प्रमंडल पटना-1 के वरीय परियोजना अभियंता आलोक कुमार की ओर से जारी निविदा के अनुसार चयनित अक्वायरिंग बैंक को राज्य के वित्त पोषित टोल प्लाजा शुल्क के लिए भुगतान सेवाएं उपलब्ध करानी होंगी। बैंक के चयन के लिए निविदा में शामिल होने वाले आवेदक को 10 लाख रुपये की बोली सुरक्षा राशि जमा करनी होगी।

निविदा प्रक्रिया से पहले 18 सितंबर को दोपहर तीन बजे बीआरपीएनएनएल के सम्मेलन कक्ष में प्री-बिड बैठक होगी। इच्छुक संस्थाएं 18 सितंबर की मध्य रात्रि तक अपनी आपत्तियां अथवा सवाल भेज सकेंगी। इस प्रस्ताव की वैधता अवधि 180 दिन रखी गई है।बता दें कि जिले में स्टेट हाइवे 74 और 86 के अलावा रघई घाट और पिलखी घाट पर टोल प्रस्तावित है। इसके लिए अक्वायरिंग बैंक का चयन होने के बाद राज्य के सड़क निर्माण विभाग के अधीन आने वाले स्टेट हाईवे, पुलों और एप्रोच रोड पर संचालित टोल शुल्क केंद्रों की बैंकिंग सेवाओं के लिए निर्धारित व्यवस्था लागू होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराज्य के स्टेट हाईवे-पुलों पर टोल वसूली के लिए बैंक चुनेगा निगम