34 इनक्यूबेटरों में कन्नौज ने बनाई जगह, मिला ‘प्रॉमिसिंग इनक्यूबेटर अवार्ड’

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

कन्नौज के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को ‘एकेटीयू प्रॉमिसिंग इनक्यूबेटर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह कॉलेज का नवोत्थान स्टार्टअप फाउंडेशन-इन्क्यूबेशन सेंटर 2022 में स्थापित हुआ था और अब तक 58 स्टार्टअप को इन्क्यूबेशन की सुविधा प्रदान कर चुका है।

34 इनक्यूबेटरों में कन्नौज ने बनाई जगह, मिला ‘प्रॉमिसिंग इनक्यूबेटर अवार्ड’
34 इनक्यूबेटरों में कन्नौज ने बनाई जगह, मिला ‘प्रॉमिसिंग इनक्यूबेटर अवार्ड’

कन्नौज, संवाददाता। स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज ने प्रदेश में अपनी पहचान मजबूत की है। कॉलेज के नवोत्थान स्टार्टअप फाउंडेशन-इन्क्यूबेशन सेंटर को ‘एकेटीयू प्रॉमिसिंग इनक्यूबेटर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। खास बात यह है कि एकेटीयू से संबद्ध और यूपीएलसी से मान्यता प्राप्त 34 इनक्यूबेटरों में कॉलेज को इस श्रेणी में चुना गया है। यूपी स्टार्टअप संवाद 3.0 के तहत लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कॉलेज को यह सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय और अटल इनोवेशन मिशन के मिशन डायरेक्टर डॉ. दीपक बागला समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश में कुल आठ इनक्यूबेटरों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मान दिया गया, जिसमें राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कन्नौज को ‘बेस्ट प्रॉमिसिंग इनक्यूबेटर’ श्रेणी में पुरस्कार मिला। कॉलेज का नवोत्थान स्टार्टअप फाउंडेशन-इन्क्यूबेशन सेंटर वर्ष 2022 में स्थापित हुआ था। स्थापना के बाद से सेंटर की ओर से नए आइडिया और नवाचार को स्टार्टअप में बदलने के लिए युवाओं और विद्यार्थियों को मार्गदर्शन, मेंटरशिप और अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान में सेंटर में 35 से अधिक स्टार्टअप इन्क्यूबेट हैं, जबकि अब तक 58 से अधिक स्टार्टअप को इन्क्यूबेशन की सुविधा दी जा चुकी है। कम समय में इतनी संख्या में स्टार्टअप को सहयोग उपलब्ध कराना सेंटर की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल है। कन्नौज के स्थानीय स्तर पर भी सेंटर से जुड़े स्टार्टअप अपनी पहचान बना रहे हैं। इनमें वेद्या डायनेमिक्स प्राइवेट लिमिटेड प्रमुख है। ऐसे स्टार्टअप के माध्यम से स्थानीय युवाओं को अपने नवाचार और कारोबारी विचारों को आगे बढ़ाने के लिए मंच मिल रहा है。

नवोत्थान स्टार्टअप फाउंडेशन को 2021 मिली थी मान्यता

नवोत्थान स्टार्टअप फाउंडेशन को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की ओर से वर्ष 2021 में मान्यता भी प्राप्त हुई थी। कॉलेज के निदेशक प्रो. मनोज कुमार शुक्ला ने इस उपलब्धि पर इन्क्यूबेशन सेंटर के निदेशक डॉ. रविश सिंह राजपूत, डॉ. बीडीके पात्रो, समन्वयक डॉ. विजय कुमार तिवारी और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान टीम के साथ जुड़े मेंटर्स, फैकल्टी सदस्यों, स्टार्टअप्स, नवप्रवर्तकों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन आगे भी युवाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराकर नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम करेगा।

सबसे सामान्य प्रश्न

✦राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज किन विशेषताओं के लिए सम्मानित किया गया?−
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को ‘एकेटीयू प्रॉमिसिंग इनक्यूबेटर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News34 इनक्यूबेटरों में कन्नौज ने बनाई जगह, मिला ‘प्रॉमिसिंग इनक्यूबेटर अवार्ड’