एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन की मीटिंग में कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा
हिन्दुस्तान, बरेली
राज्य बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन और बैंक प्रबंधन के बीच एक बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में संगठन की ताकत पर चर्चा की गई। महामंत्री डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने संगठन को मजबूत करने और नए सदस्यों को शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसमें विभिन्न पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

प्रशासनिक कार्यालय के सभागार में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन और बैंक प्रबंधन के बीच मॉड्यूल कंसल्टेटिव मीटिंग आयोजित हुई। बैठक में लखनऊ मंडल के एसोसिएशन महामंत्री डॉ. दिनेश कुमार सिंह और अध्यक्ष अजय पांडे विशेष रूप से मौजूद रहे। महामंत्री डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि संगठन की ताकत एकता, जागरूकता और सक्रिय सहभागिता में है। उन्होंने कर्मचारियों से संगठन को मजबूत बनाने और नए साथियों को जोड़ने का आह्वान किया। उप महामंत्री बरेली मॉड्यूल नवींद्र कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती कर्मचारियों की सबसे बड़ी सुरक्षा है। बैठक में उप महाप्रबंधक आशीष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज कुमार राय समेत विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।


