20 अक्तूबर तक जमा होंगे आवेदन
हिन्दुस्तान, चम्पावत
योगेश, चम्पावत। दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन 20 अक्टूबर तक जमा किए जाएंगे। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों, खिलाड़ियों को सम्मानित करना है। समिति का गठन भी किया गया है जिसमें डीएम और समाज कल्याण अधिकारी शामिल हैं।

योगेश, चम्पावत। दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन 20 अक्टूबर तक जमा किए जा सकेंगे। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि इसका मकसद उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारी, दिव्यांग, दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित करना है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि जिले में पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों की जांच के लिए विशेष समिति का गठन किया गया है। जिसमें डीएम अध्यक्ष, समाज कल्याण अधिकारी सदस्य और एक स्वैच्छिक संस्था का नामित प्रतिनिधि होगा।


