स्टारलिंक को मंजूरी देना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा : स्वदेशी जागरण मंच

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

स्वदेशी जागरण मंच ने सरकार से राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के चलते स्टारलिंक को भारत में उपग्रह ब्रॉडबैंड सेवाएं शुरू करने की अनुमति नहीं देने का आग्रह किया। अश्विनी महाजन ने कहा कि चिंताओं का समाधान न होने पर लाइसेंस से इनकार किया जा सकता है। एक शोध संस्थान ने विदेशी उपग्रह सेवा प्रदाताओं पर कड़ी शर्तें लगाने की मांग की और स्टारलिंक को भू-राजनीतिक प्रभाव का माध्यम बताया।

स्टारलिंक को मंजूरी देना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा : स्वदेशी जागरण मंच

नई दिल्ली, एजेंसी। स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने मंगलवार को सरकार से देश में स्टारलिंक को उपग्रह ब्रॉडबैंड सेवाएं शुरू करने की अनुमति नहीं देने का आग्रह किया। एसजेएम ने आशंका जताई कि उपग्रह इंटरनेट का इस्तेमाल शत्रुतापूर्ण तत्व, तस्कर और उग्रवादी समूह कर सकते हैं। एसजेएम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ा संगठन है। मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक अश्विनी महाजन ने कहा कि यदि स्टारलिंक भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का समाधान नहीं करती है, तो सरकार उसे लाइसेंस देने से इनकार कर सकती है। उन्होंने एलन मस्क की उद्योगपति मुकेश अंबानी और परोक्ष रूप से सरकार के खिलाफ की गई टिप्पणियों को गैर-जिम्मेदाराना बताया। महाजन ने आरोप लगाया कि मस्क नियामकीय शर्तों से निराश होकर या सरकार पर जन दबाव बनाकर लाइसेंस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्टारलिंक को लाइसेंस नहीं मिलने का मतलब यह नहीं है कि भारत उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध नहीं करा सकेगा। स्वदेशी सेवाएं राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए स्टारलिंक से काफी सस्ती हो सकती हैं और दूरदराज के इलाकों तक किफायती इंटरनेट पहुंचाने में मदद कर सकती हैं।

स्टारलिंक लाइसेंस पर एसजेएम की आपत्ति

शोध संस्थान ने स्टारलिंक पर कड़ी शर्तें लगाने का आग्रह किया

विदेशी उपग्रह सेवाओं पर कड़ी शर्तों की मांग

नई दिल्ली, एजेंसी। देश के एक शोध संस्थान ने सरकार से विदेशी उपग्रह सेवा प्रदाताओं पर कड़ी और ऐसी शर्तें लगाने का आग्रह किया है, जिनसे कोई समझौता न किया जाए। समूह का कहना है कि एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की स्टारलिंक सेवा अमेरिका को संचार बुनियादी ढांचे पर रणनीतिक बढ़त दे सकती है और भारत की प्रौद्योगिकी संप्रभुता को कमजोर कर सकती है। कूटनीति फाउंडेशन की नवंबर, 2024 में प्रकाशित और अक्तूबर, 2026 में नवीनतम रिपोर्ट में स्टारलिंक को स्पष्ट रूप से भू-राजनीतिक नियंत्रण का एक माध्यम बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उपग्रह आधारित ब्रॉडबैंड अब केवल एक व्यावसायिक सेवा नहीं रह गया है, बल्कि सैन्य शक्ति, खुफिया जानकारी जुटाने और भू-राजनीतिक प्रभाव का एक महत्वपूर्ण साधन बनता जा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦स्वदेशी जागरण मंच ने सरकार से क्या आग्रह किया?−
मंच ने सरकार से देश में स्टारलिंक को उपग्रह ब्रॉडबैंड सेवाएं शुरू करने की अनुमति नहीं देने का आग्रह किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्टारलिंक को मंजूरी देना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा : स्वदेशी जागरण मंच