कुशाग्र शर्मा ने 593 अंक प्राप्त कर नीट में पाई सफलता

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

फतेहगंज पूर्वी के ग्राम बरगवां निवासी मेधावी छात्र कुशाग्र शर्मा ने नीट-2026 परीक्षा में 593 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 12424 और जनरल कैटेगरी रैंक 5001 हासिल किया। कुशाग्र ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता चित्रा शर्मा को दिया और ऑनलाइन कोचिंग से नियमित तैयारी की।

कुशाग्र शर्मा ने 593 अंक प्राप्त कर नीट में पाई सफलता

फतेहगंज पूर्वी।ग्राम बरगवां निवासी मेधावी छात्र कुशाग्र शर्मा ने नीट-2026 परीक्षा में 593 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 12424 तथा जनरल कैटेगरी रैंक 5001 हासिल कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। कुशाग्र शर्मा की माता चित्रा शर्मा पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सराय साधौ जलालाबाद में सहायक अध्यापिका हैं, जबकि पिता श्रीकांत शर्मा व्यवसायी हैं। कुशाग्र ने इसका श्रेय माता चित्रा शर्मा को दिया। कुशाग्र ने ऑनलाइन कोचिंग से घर पर रहकर नियमित एवं अनुशासित तैयारी की। 2024 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया था। इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।