शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में प्रो. उपेंद्र भी शामिल
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सवेयर की दुनिया के शीर्ष 2 फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के तीन प्रोफेसर शामिल हैं। प्रो. उपेंद्र कुमार बालियान को 2026 की सिंगल-ईयर इम्पैक्ट श्रेणी में जगह मिली। कृषि विज्ञान उपक्षेत्र में उनका 95,377 शोधकर्ताओं में 1,899वां स्थान है। उनके शोधपत्रों को अब तक 807 बार उद्धृत किया गया है। सूची स्कोपस के आंकड़ों और शोध मानकों पर आधारित है।

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा एल्सवेयर के सहयोग से जारी दुनिया के टॉप-2 फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस के तीन प्रोफेसर शामिल हैं। इनके नाम हैं प्रो. पंकज अरोरा, प्रो. विनय ऋषिवाल और प्रो. उपेंद्र कुमार। विश्वविद्यालय के पादप विज्ञान विभाग एवं कृषि विभाग संकाय के प्रोफेसर उपेंद्र कुमार बालियान को स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर की 2026 की शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची की सिंगल-ईयर इम्पैक्ट श्रेणी में शामिल किया है। ये सूची स्कोपस के आंकड़ों और 2025 में विभिन्न शोध मानकों के आधार पर तैयार की है। प्रो. उपेंद्र ने 2026 की वैश्विक वैज्ञानिक रैंकिंग में स्थान हासिल किया है। कृषि, मत्स्य एवं वानिकी मुख्य क्षेत्र में कार्यरत प्रो. कुमार का कृषि विज्ञान उपक्षेत्र में 95,377 शोधकर्ताओं में 1,899वां स्थान है। पर्यावरण विज्ञान भी उनके शोध का प्रमुख क्षेत्र है। रैंकिंग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रो. उपेंद्र के शोधपत्रों को अब तक कुल 807 बार उद्धृत किया है।
वैज्ञानिकों की सूची तैयार करने के मानक
ऐसे तैयार हुई वैज्ञानिकों की सूची
दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की ये सूची प्रतिष्ठित जर्नल स्कॉपस के शोध एवं उद्धरण (साइटेशन) आंकड़ों पर केंद्रित है। इसके लिए कुल उद्धरण, एच-इंडेक्स, एचएम-इंडेक्स और कंपोजिट इंडिकेटर (सी-स्कोर) जैसे मानकों पर वैज्ञानिकों के शोध प्रभाव का मूल्यांकन किया।
कुलपति ने उपलब्धि को बताया गर्व का विषय
तीन वैज्ञानिकों का विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में आना गर्व का विषय है। यह शिक्षक, शोधार्थियों की मेहनत, समर्पण और अकादमिक उत्कृष्टता का परिणाम है। शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी इससे प्रेरणा लेकर शोध एवं नवाचार में आगे बढ़ें और नई ऊचाइयां हासिल करें।
- प्रो. अनिल कुमार राय, कुलपति

