नीट परीक्षा में शारिक ने परचम लहराया, सम्मानित
सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल के छात्र ने नीट यूजी परीक्षा में 624 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 4059 हासिल की। इस सफल उपलब्धि पर विद्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां अतिथियों ने छात्र को प्रशंसा पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सभी ने छात्रों को प्रेरित किया कि वे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करें।

सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्र ने नीट यूजी परीक्षा में 624 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 4059 हासिल की। इस उपलब्धि से उन्होंने अपने माता-पिता, विद्यालय तथा जनपद का नाम रोशन किया। छात्र की इस सफलता के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक संजय तोमर एवं विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथियों जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर हरेंद्र शर्मा , शंकर सिंह भोला व परवीन चौधरी का पुष्पगुच्छ भेंट कर, पटका पहनाकर तथा स्मृति स्वरूप पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। हरेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी तथा शारिक और उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाए दीं।
वहीं शंकर सिंह भोला ने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी समाज और राष्ट्र का भविष्य हैं तथा उनकी उपलब्धिया पूरे जिले के लिए गौरव का विषय हैं।परवीन चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को शारिक की सफलता से प्रेरित होकर ऐसे ही अपने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिये प्रोत्साहित किया । अतिथियों ने शारिक को ट्रॉफी एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


