राज्य में एलएलबी-एलएलएम प्रवेश परीक्षा कराएगा एसएसजे

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड में एलएलबी और एलएलएम के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन एसएसजे विवि करेगा। शासन ने इसके लिए जिम्मेदारी दी है। परीक्षा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और एक सप्ताह के भीतर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

राज्य में एलएलबी-एलएलएम प्रवेश परीक्षा कराएगा एसएसजे

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में राज्य के अधीन आने वाले तीनों विश्वविद्यालयों में एलएलबी व एलएलएम के लिए भी प्रवेश परीक्षा एसएसजे ही कराएगा। शासन की ओर से विश्वविद्यालय को यह जिम्मेदारी दी गई है। विवि अब प्रवेश परीक्षा की तैयारियों में जुटा हुआ है। एसएसजे, कुमाऊं विवि और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में इस बार भी एलएलबी व एलएलएम में एक साथ ही प्रवेश होने हैं। इसके लिए तीनों विश्वविद्यालयों की संयुक्त एलएलबी व एलएलएम प्रवेश परीक्षा होनी है। राज्य संयुक्त बीएड-एमएड परीक्षा के साथ एलएलबी व एलएलएम प्रवेश परीक्षा का जिम्मा भी शासन ने एसएसजे विवि को ही दिया है。

परीक्षा की तैयारियां

विवि के मुताबिक, परीक्षा कराने के लिए श्रीदेव सुमन व कुमाऊं विवि से संस्थानों व सीटों की संख्या मांग ली गई है। अब समर्थ पोर्टल की टेस्टिंग की जा रही है। एक सप्ताह के भीतर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू होने की संभावना है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा कराई जाएगी और परीक्षा के अंकों के आधार पर ही तीनों विश्वविद्यालयों में एलएलबी व एलएलएम में प्रवेश होंगे。

प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया

तीनों विश्वविद्यालयों में एलएलबी व एलएलएम में प्रवेश के लिए एसएसजे की ओर से ही प्रवेश परीक्षा कराई जानी है। इसके लिए विश्वविद्यालय तैयारियों में लगा हुआ है।

- डॉ. डीएस बिष्ट, कुलसचिव एसएसजे विवि।

प्रश्नोत्तरी

✦ELLB और LLM के लिए प्रवेश परीक्षा कब शुरू होगी?−
एक सप्ताह के भीतर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू होने की संभावना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराज्य में एलएलबी-एलएलएम प्रवेश परीक्षा कराएगा एसएसजे