125 छात्रों को मिले शोध निर्देशक
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
एसएसजे विवि में प्री पीएचडी कोर्सवर्क में प्रवेश के लिए सोमवार को काउंसिलिंग हुई। 125 छात्रों को विभिन्न विषयों के लिए शोध निर्देशक आवंटित किए गए। काउंसिलिंग शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें विश्वविद्यालय के कई प्रमुख सदस्य शामिल थे।

कमल पंत, अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में सोमवार को प्री पीएचडी कोर्सवर्क में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग हुई। 125 छात्रों विभिन्न विषयों के लिए शोध निर्देशक आवंटित किए गए। शोध व प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि काउंसिलिंग काउंसिलिंग शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यहां कुलसचिव डॉ. डीएस बिष्ट, परिसर निदेशक प्रो. पीएस बिष्ट, प्रो. एके यादव, प्रो. शेखर चंद्र जोशी, प्रो. एके नवीन, डॉ. एचआर कौशल, डॉ. दीपक, डॉ. ललित जोशी, डॉ. खगेंद्र खोलिया, हेमा डसीला, रवि अधिकारी आदि रहे।


