एसएसजे विवि में 29 सितंबर को होंगे छात्रसंघ चुनाव

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

अल्मोड़ा। एसएसजे विवि के अधीन कॉलेजों में 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव होंगे। कुलपतियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया। महासंघ चुनाव के लिए एक अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है। छात्र नेताओं में इस तारीख के आने से असमंजस दूर होगा।

एसएसजे विवि में 29 सितंबर को होंगे छात्रसंघ चुनाव

अल्मोड़ा। एसएसजे विवि के अधीन आने वाले सभी कॉलेजों और परिसरों में 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव होंगे। राज्य के अधीन आने वाले तीनों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। महासंघ चुनाव के लिए एक अक्तूबर की तिथि निर्धारित की है। एसएसजे विवि में छात्रसंघ चुनाव की तिथि अब तक जारी नहीं होने से छात्रनेताओं में असमंजस बना हुआ था। अब एसएसजे, कुमाऊं विवि और श्रीदेव सुमन तीनों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर बैठक की है। साथ ही छात्रसंघ और महासंघ चुनाव की तिथि भी निर्धारित की है। तीनों विश्वविद्यालयों में इस बार भी चुनाव एक साथ होंगे।

एसएसजे विवि प्रशासन के मुताबिक, 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव और एक अक्तूबर को महासंघ चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। तिथि जारी होने के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन चुनाव कराने की भी तैयारियों में जुट गया है। अल्मोड़ा परिसर में कुछ दिन पहले ही अधिष्ठाता छात्र कल्याण की बैठक हुई थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएसएसजे विवि में 29 सितंबर को होंगे छात्रसंघ चुनाव