‘लिंगदोह नियमों के अनुरूप ही प्रचार करें’
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
एसएसजे परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए कुलानुशासक कार्यालय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी दावेदारों को लिंगदोह समिति की सिफारिशों और उत्तराखंड राज्य सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के नियमों के अनुसार चुनाव प्रचार करने की सलाह दी गई है। उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसएसजे परिसर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर कुलानुशासक कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। सभी दावेदारों से लिंगदोह समिति की सिफारिशों व उत्तराखंड राज्य सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के निर्धारित नियमों के अनुरूप ही चुनाव प्रचार करने को कहा है। कुलानुशासक डॉ. धनी आर्या ने आदेश जारी कर बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।


