एसएसजे में 61 प्रवेश, बीएससी-बीसीए की लिस्ट जारी

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

अल्मोड़ा के एसएसजे परिसर में स्नातक पहले सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अब तक कुल 61 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। बीएससी गणित और बीसीए की मेरिट लिस्ट जारी की गई है, और इन कक्षाओं में 6 जुलाई से प्रवेश शुरू होंगे। पंजीकरण की तिथि 10 जुलाई तक बढ़ाई गई है।

एसएसजे में 61 प्रवेश, बीएससी-बीसीए की लिस्ट जारी

अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अभी सभी कक्षाओं में कुल 61 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है। वहीं, बीएससी गणित व बीसीए की मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। एसएसजे परिसर में बीए में अब तक कुल 46 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है। बीकॉम में आठ, बीबीए व बीएफए में दो-दो ही छात्रों के ही प्रवेश हो सके हैं। बीएससी जीव विज्ञान में भी पहली मेरिट लिस्ट में तीन प्रवेश हुए हैं। प्रवेश समिति के मुताबिक, इस लिस्ट के प्रवेश छह जुलाई तक चलेंगे। शनिवार को बीएससी गणित व बीसीए में प्रवेश के लिए भी पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है।

इन दोनों ही कक्षाओं में अब छह जुलाई से प्रवेश शुरू होंगे और आठ जुलाई तक इस लिस्ट के प्रवेश किए जाएंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालय में स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि भी बढ़ा दी गई है। विवि के कुलसचिव डॉ. डीएस बिष्ट ने बताया कि छात्र दस जुलाई तक पंजीकरण कर सकते हैं

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।