दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजकर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा-2025 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्नपत्र और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। परिणाम 29 मई को घोषित हुए थे। अभ्यर्थी 30 जून तक वेबसाइट पर लॉगिन करके उत्तर कुंजी देख सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को प्रिंट आउट सुरक्षित रखने की सलाह दी है।

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ/टीपीओ) परीक्षा-2025 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्नपत्र और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। आयोग ने परीक्षा परिणाम 29 मई को घोषित किया था। अभ्यर्थी 30 जून शाम छह बजे तक आयोग की वेबसाइट पर रोल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। योग्य एवं अयोग्य सभी अभ्यर्थियों के अंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपनी उत्तर कुंजी, प्रश्नपत्र और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें, क्योंकि बाद में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


