एसएससी सीजीएल परीक्षा केंद्र का डीडीसी ने किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा-2026 (टियर-1) बुधवार को चास अनुमंडल क्षेत्र के टीसा टेक्नोलॉजी परीक्षा केंद्र पर शुरू हुई। वरीय पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्र पर अभ्यर्थियों का व्यवस्थित प्रवेश सुनिश्चित किया गया।

 एसएससी सीजीएल परीक्षा केंद्र का डीडीसी ने किया निरीक्षण

कर्मचारी चयन आयोग (पूर्वी क्षेत्र), भारत सरकार द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा-2026 (टियर-1) बुधवार को चास अनुमंडल क्षेत्र स्थित टीसा टेक्नोलॉजी, ई/176, मेन रोड, चिराचास परीक्षा केंद्र पर शुरू हुई। परीक्षा की वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने नोडल पदाधिकारी सह डीपीआरओ मो. सफीक आलम एवं नगर समन्वयक सह डीएसई अतुल कुमार चौबे के साथ परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा केंद्र प्रबंधन आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली। परीक्षा केंद्र पर आयोग के एसओपी के अनुरूप अभ्यर्थियों का ससमय एवं व्यवस्थित प्रवेश कराया गया।

परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने परीक्षा संचालन प्रक्रिया व केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र प्रबंधन को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएसएससी सीजीएल परीक्षा केंद्र का डीडीसी ने किया निरीक्षण