मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो फिर कूच करेंगे गुरिल्ला

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून में एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन ने 23 जुलाई को राज्य स्तरीय बैठक बुलाई है। केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने बताया कि शासन स्तर पर वार्ता का आश्वासन मिला है और बैठक में मांगों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। चेतावनी दी गई है कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो धरना दिया जाएगा।

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो फिर कूच करेंगे गुरिल्ला

देहरादून। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन ने 23 जुलाई को देहरादून की जैन धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई है। केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने बताया कि 30 जून को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास कूच से पहले शासन स्तर पर वार्ता हुई थी, जिसमें मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। संगठन का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव और गृह सचिव को आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया है। बैठक में मांगों पर हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। संगठन ने देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर, नरेंद्रनगर और डोईवाला के गुरिल्लाओं से बैठक में पहुंचने की अपील की है। मांगें पूरी नहीं होने पर अगस्त और सितंबर में मुख्यमंत्री आवास व सचिवालय कूच तथा अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।