नेपाल जा रहे व्यक्ति के बैग से पिस्टल, दो मैगजीन और 49 जिंदा कारतूस बरामद

हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

नेपाल जा रहे व्यक्ति के बैग से पिस्टल, दो मैगजीन और 49 जिंदा कारतूस बरामद नेपाल जा रहे व्यक्ति के बैग से पिस्टल, दो मैगजीन और 49 जिंदा कारतूस बरामद

नेपाल जा रहे व्यक्ति के बैग से पिस्टल, दो मैगजीन और 49 जिंदा कारतूस बरामद

ठाकुरगंज। निज संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 41वीं बटालियन के जवानों द्वारा पानीटंकी न्यू ब्रिज पर नियमित जांच के दौरान एसएसबी की 41वीं वाहिनी की डी कंपनी पानीटंकी के जवानों ने नेपाल जा रहे एक व्यक्ति के पास से पिस्टल, दो मैगजीन और 49 जिंदा कारतूस बरामद किए। कार्रवाई रविवार की संध्या की गई।

जांच प्रक्रिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसबी जवान वाहनों की नियमित जांच कर रहे थे। इसी दौरान वाहन संख्या एसके-02 पी-4800 से भारत से नेपाल जा रहे एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका गया। उसके हाथ में मौजूद बैग की तलाशी लेने पर 0.32 कैलिबर की एक पिस्टल, दो मैगजीन, 7.65 एमएम के 49 जिंदा कारतूस और इसी बोर का एक खाली खोखा बरामद हुआ।

पकड़े गए व्यक्ति का विवरण

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम ताशी पाल्की भूटिया बताया। उसने बताया कि वह सिक्किम का रहने वाला है और अपने गुरुजी को लेने सिक्किम से नेपाल के काकरभिट्टा जा रहा था। जांच के दौरान उसके द्वारा हथियार का लाइसेंस भी प्रस्तुत किया गया। हालांकि, लाइसेंस के अनुसार पिस्टल को केवल सिक्किम और पश्चिम बंगाल राज्य की सीमा के भीतर ले जाने की अनुमति थी। अन्य स्थान पर हथियार ले जाने की अनुमति नहीं थी।

कानूनी कार्रवाई

एसएसबी ने बरामद हथियार, कारतूस और पकड़े गए व्यक्ति को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए खोरीबाड़ी थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦एसएसबी ने किस स्थान पर नियमित जांच की?−
एसएसबी ने पानीटंकी न्यू ब्रिज पर नियमित जांच की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनेपाल जा रहे व्यक्ति के बैग से पिस्टल, दो मैगजीन और 49 जिंदा कारतूस बरामद