300 बोतल शराब संग तस्कर धराया

हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

बासोपट्टी के एसएसबी 48 बटालियन ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका और उसकी तलाशी में 38.31 लीटर नेपाली शराब बरामद की। गिरफ्तार युवक की पहचान 25 वर्षीय रविंद्र कुमार के रूप में हुई, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शराब भारत के रामपुर गांव में आपूर्ति के लिए लायी जा रही थी।

300 बोतल शराब संग तस्कर धराया

बासोपट्टी। एसएसबी 48 बटालियन की बाह्य सीमा चौकी खौना की नाका पार्टी ने सूचना के आधार पर सीमा से लगभग 650 मीटर भारतीय क्षेत्र में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर काले रंग के लदे बोरी से नेपाली शराब की 300 बोतल कुल 38.31 लीटर बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपित की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के जदुनी ठाकुर के - 25 वर्षीय पुत्र रविन्द्र कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि शराब न नेपाल के गुलाब से लाकर भारत के रामपुर गांव में आपूर्ति की जानी थी। मौके से एक बाइक भी जब्त की गई है।

एसएसबी ने जब्त शराब व वाहन समेत गिरफ्तार आरोपित को बासोपट्टी थाना को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा रहा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News300 बोतल शराब संग तस्कर धराया