नेपाल से लाई जा रही 2160 बोतल शराब जब्त
हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
सुरसंड के एसएसबी जवानों ने नेपाल से तस्करी कर लायी गई 2160 बोतल (648 लीटर) देसी शराब जब्त की। तस्कर शराब लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे, लेकिन एसएसबी के जवानों को देखकर भाग गए। जब्त की गई शराब को सुरसंड थाना के हवाले कर दिया गया है।

सुरसंड। नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 2160 बोतल (648 लीटर) देसी शराब को सुरसंड कैंप के एसएसबी जवानों ने बुधवार को जब्त कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी जवान एएसआई नवीन गोगोई के नेतृत्व में सीमा पर पिलर संख्या 303/23 के निकट गश्त लगा रहे थे। इस तस्करों का समूह नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 2160 बोतल (648 लीटर) शराब संग भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश किया। जवानों को देखते ही सभी तस्कर शराब की बोरी छोड़ वापस नेपाल की दिशा में भाग निकला। जब्त शराब को सुरसंड थाना के हवाले कर दिया गया है।

