लॉन टेनिस प्रतियोगिता के विजेता बने कमाडेंट रजनीश

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

अनगड़ा में 26वीं वाहिनी एसएसबी रांची द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर क्षेत्रक लॉन टेनिस प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुजफ्फरपुर के रजनीश कुमार मोरल ने मेंस सिंगल में खिताब जीता। वहीं, बेतिया के हरि प्रकाश और बगहा के तपेश्वर संबित राउत की जोड़ी मेंस डबल में विजेता बनी। विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

लॉन टेनिस प्रतियोगिता के विजेता बने कमाडेंट रजनीश

अनगड़ा, प्रतिनिधि। 26वीं वाहिनी एसएसबी रांची की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतर क्षेत्रक लॉन टेनिस प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। मेंस सिंगल फाइनल में मुजफ्फरपुर के द्वितीय कमांडेंट रजनीश कुमार मोरल ने बगहा के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत को हराकर खिताब अपने नाम किया। मेंस डबल मुकाबले में बेतिया के उपमहानिरीक्षक हरि प्रकाश और बगहा के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत की जोड़ी विजेता रही। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बेतिया के उपमहानिरीक्षक हरि प्रकाश विजेता रहे, जबकि पूर्णिया के उपमहानिरीक्षक मधुकर अमिताभ उपविजेता बने। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।