Lakhimpur Khiri News: एसएसबी का वाइब्रेंट गांव में पशु चिकित्सा शिविर

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: 70वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा वाइब्रेंट गांव जसनगर में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. शालिनी परिहार के नेतृत्व में पशुपालकों के जानवरों की स्वास्थ्य जांच की गई और दवाइयां वितरित की गईं। इसका उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान करना था। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की।

Lakhimpur Khiri News: एसएसबी का वाइब्रेंट गांव में पशु चिकित्सा शिविर

Lakhimpur Khiri News: 70वीं वाहिनी एसएसबी की ओर से वाइब्रेंट गांव जसनगर में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन डॉ. शालिनी परिहार कमांडेंट पशु चिकित्सा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पशुपालकों के पशुओं के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दी गईं। शिविर का मुख्य उद्देश्य वाइब्रेंट योजना के तहत सीमावर्ती गांवों में पशुपालन से जुड़े किसानों को चिकित्सीय सुविधाएं उनके घर के पास ही उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान जसनगर और आस-पास के सीमांत इलाकों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने गायों, भैंसों, बकरियों आदि को लेकर शिविर में पहुंचे। डॉ. शालिनी परिहार और वाहिनी के चिकित्सा दल ने मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

पशुओं में होने वाली मौसमी बीमारियों, संक्रमण और खान-पान से जुड़ी समस्याओं की पहचान कर उनका मौके पर ही उपचार किया गया। पशुओं के लिए दवाइयां, कीड़े मारने की दवा और आवश्यक विटामिंस व टॉनिक वितरित किए गए। लोगों ने एसएसबी के इस प्रयास की सराहना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें