फिट इंडिया मूवमेंट के तहत निकाली साइकिल रैली
हिन्दुस्तान, चम्पावत
चम्पावत में एसएसबी की पंचम वाहिनी द्वारा रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली वाहिनी मुख्यालय से चम्पावत बाजार तक गई। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने जवानों को साइकिल के नियमित उपयोग और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

सतीश जोशी, चम्पावत। एसएसबी की पंचम वाहिनी में रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने साइकिल रैली को वाहिनी मुख्यालय से रवाना किया गया, जो चम्पावत बाजार तक आयोजित की गई। इस अवसर पर पंचम वाहिनी के अधिकारियों एवं बलकार्मिकों ने उत्साहपूर्वक एवं बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कमांडेंट ने जवानों को दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने, नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों को अपनाने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही वाहिनी की सीमा चौकी ठुलीगाड में हर घर तिरंगा अभियान एवं वंदे मातरम् अभियान के अंतर्गत देशभक्ति दौड़ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. विशाल बरनवाल, शिव राम, करन चौहान,नरेश कुमार एवं सशस्त्र सीमा बल के बलकार्मिक उपस्थित रहे।


