एसएसबी ने सीएचसी में चलाया स्वच्छता अभियान
हिन्दुस्तान, रांची
अनगड़ा में 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई। इसके पीछे का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना और लोगों को इस गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है।

अनगड़ा, प्रतिनिधि। 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) अनगड़ा के कमांडेंट शाश्वत कुमार के दिशा-निर्देश पर गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक दिन, एक घंटा, एक साथ विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनगड़ा परिसर में सफाई की गई। वाहिनी मुख्यालय के अधिकारियों और कार्मिकों ने सीएचसी परिसर के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी साफ-सफाई की। पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखना तथा आम लोगों को स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।


