एसएसबी ने खेल सामग्री बांटी
हिन्दुस्तान, चम्पावत
चम्पावत में पंचम वाहिनी एसएसबी ने नेपाल सीमा के पास वाइब्रेंट गांव पासम में नशा मुक्त अभियान चलाया। उन्होंने बच्चों को खेल सामग्री बांटी और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। विद्यार्थियों के लिए भाषण, चित्रकला और प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

चम्पावत। पंचम वाहिनी एसएसबी ने नेपाल सीमा से लगे वाइब्रेंट गांव पासम में नशा मुक्त अभियान चलाया। इस दौरान बच्चों को खेल सामग्री बांटी। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि नशे से परिवार और समाज को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच भाषण, चित्रकला और प्रश्नोतरी प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को कमांडेंट ने पुरस्कार दिए।
ये भी पढ़ें:Champawat News: एसएसबी ने खेल सामग्री बांटी

