एसएसबी जवानों व उनके परिवार के स्वास्थ्य का परीक्षण

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

लखीमपुर में नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों और उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कई स्वास्थ्य जांचें की, जिसमें सामान्य शारीरिक समस्याओं से लेकर स्त्री रोग और बच्चों के स्वास्थ्य परामर्श शामिल थे। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था।

एसएसबी जवानों व उनके परिवार के स्वास्थ्य का परीक्षण

लखीमपुर। नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य व कल्याण को लेकर 70 वीं वाहिनी एसएसबी में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यवाहक कमांडेंट द्वितीय कमान अधिकारी मुकेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया गया। डॉ. दिनेश कुमार द्वितीय कमान अधिकारी चिकित्सा के पर्यवेक्षण में आयोजित शिविर में डाक्टरों के पैनल ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर का उद्देश्य स्वस्थ प्रहरी सशक्त परिवार रहा। शिविर में डॉ. केएनएस मेमोरियल हॉस्पिटल गोमती नगर लखनऊ से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों के पैनल में डॉ. नेहाल जनरल फिजिशियन, मौसमी बीमारियों, वायरल बुखार, बीपी व सामान्य शारीरिक समस्याओं की जांच व परामर्श दिया।

डॉ. अनुराग अस्थि रोग विशेषज्ञ ने जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, लिगामेंट व हड्डियों से संबंधित समस्याओं का परीक्षण किया। डॉ. रुबीना स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने संदीक्षा परिवार की महिलाओं के स्वास्थ्य, एनीमिया व अन्य स्त्री रोगों की जांच व विशेष सलाह दी। डॉ. अलीशा नेत्र रोग विशेषज्ञ ने दृष्टि दोष, संक्रमण व नेत्र संबंधी अन्य समस्याओं का परीक्षण किया। डॉ. बबीता बाल रोग विशेषज्ञ ने बच्चों के शारीरिक विकास पोषण व मौसमी बाल व्याधियों के बारे में बताया। वहीं आहार विशेषज्ञ ने संतुलित खान-पान, मोटापा नियंत्रण व स्वस्थ जीवनशैली संबंधी परामर्श दिया। शिविर में एसएसबी जवानों के अलावा अधीनस्थ अधिकारियों व संदीक्षा परिवार की महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण हुआ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएसएसबी जवानों व उनके परिवार के स्वास्थ्य का परीक्षण